working parents tips in hindi

नौकरी करने वाले माता-पिता बच्चों की परवरिश कैसे करें ये सवाल कुछ Parents को मुश्किल लगता है उनके लिए घर और ऑफिस का काम संभालने के साथ-साथ बच्चों की परवरिश करना एक चुनौती पूर्ण काम है। नौकरी के लिए भाग दौड़ के साथ बच्चों को पालना कम मशकत्त का काम नहीं है। ऐसे में Parents की जिम्मेदारी बनती है कि बच्चों की परवरिश में दोनों ही अपनी अपनी भूमिका ईमानदारी से निभाएं।

इस पोस्ट के माध्यम से हम आपके साथ कुछ ऐसे ही Working Parents Tips शेयर करने जा रहें है जिससे आप अपने बाहर के कामों के साथ साथ अपने बच्चों को भी आगे बढ़ने में सहायता कर सकते हैं।

बच्चों को समझाएं और विश्वासपात्र बनें

बच्चों को अच्छी शिक्षा और जीवन देना ही मां-बाप का एकमात्र लक्ष्य होता है और उसके लिए नौकरी और बाहर जाकर काम करता है। परंतु जितना जरूरी आपका बाहर जाकर काम करना है उतना ही जरूरी है बच्चों को अपने काम के बारे में समझाना। उन्हें समझाएं कि उनके अच्छे भविष्य के लिए ही आप काम कर रहे हैं।

कई बार बच्चा अपने मां के काम को लेकर Confuse सा रहता है क्योंकि वह अपने दोस्तों की मम्मी को देखता है जो घर संभालती हैं और उनके पिता Office का काम। ऐसे में बच्चे के दिमाग में यह बात चलती रहती है की उसकी मां घर पर क्यों नहीं रहती।

इस स्थिति में मां को चाहिए की वह बच्चे की विश्वासपात्र बने और बच्चे पर भी भरोसा रखना चाहिए। बच्चा स्कूल के बाद घर आकर क्या करता है यह आपको पता होना चाहिए।

बच्चों के दोस्त बनें और समय बिताएं

आपकी जिम्मेदारी बच्चों को केवल महंगे gift और Toys दे देने से ही खत्म नहीं हो जाती। अगर आप आप अपने बच्चों के साथ समय नही बिताते तो ये सब व्यर्थ है। बच्चों को हो सके तो ज्यादा से ज्यादा वक्त दें। उनके Homework करने में उनकी मदद करें और उनके Interest अनुसार उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें। ऐसे में बच्चों के अंदर आपके प्रति हमेशा प्यार की भावना रहेगी और हमेशा आपके करीब रहेंगे।

अपने बच्चों के प्रति दोस्ताना व्यवहार रखें। उन्होंने पूरे दिन क्या क्या किया और दोस्तों के बारे में पूछें। खासतौर पर अगर बच्चा किशोरवस्था से गुजर रहा है तो उससे नजदीकियां बढ़ने के लिए दोस्ती करें ताकि बेहिचक वह आपसे बात कर सके।

प्रताड़ित न करें और समाज में रहना सिखाएं

गलतियां सब बच्चों से होती हैं परंतु गलती करने पर उन्हें हमेशा डांटना भी गलत है। हमेशा Discipline में रहने के लिए बच्चों को Tortured न करें। गलती होने पर उन्हें प्यार से समझाएं। अगर घर में दूसरा बच्चा भी है तो दोनो को प्यार से रहना सिखाएं। 

सबसे जरूरी बात बच्चे बड़े हो और घर में अकेले हों तो उन्हें अपनी Safety से जुड़ी सारी बातें समझाएं कि अपरिचित लोगों के लिए दरवाजा न खोलें और ना ही किसी अजनबी से घर की बातें Share करें। उन्हें इस समाज में कैसे रहना और क्या करना चाहिए समय समय पर बताते रहना चाहिए।

तुलना करने से बचें और प्रशंसा करें

आपका बच्चा कैसा भी हो उसकी तुलना (Comparison) किसी अन्य बच्चे के साथ नहीं करनी चाहिए। एक बच्चे के सामने दूसरे की तुलना या आलोचना करने से दोनो एक दूसरे के दुश्मन बन सके हैं। आलोचना को छोड़ कर उनके किए अच्छे कामों की सराहना और प्रशंसा करें। इससे बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है।

नौ दस साल का बच्चा यह जानने लगता है की अच्छा क्या है और बुरा क्या। वह तय करने लगता है की उसे क्या सीखना है या उसे क्या पसंद है। उसके हर अच्छे निर्णय में उसका साथ दें। सही निर्णय न होने पर उसे प्यार से समझाएं न की ऊंची आवाज में।

अच्छी छुट्टी बिताएं, अच्छी आदतें सिखाएं

शाम को जब काम से वापिस लोटें तो बच्चों को गोद में लेकर प्यार दुलार करें। उनके लिए उनकी मनपसंद का Dinner तैयार करें और साथ बैठकर खाएं। ये नहीं की घर पर भी Office का बचा हुआ काम लेकर बैठ जाएं। घर पर सिर्फ बच्चों की तरफ ही ध्यान दें।

छुट्टी के दिन उनके साथ बाहर घूमने का Program जरूर बनाएं। बच्चों के साथ आपको भी थोड़ा फ्रेश टाइम मिल जायेगा और बच्चे भी सारा दिन स्कूल और घर के दायरे से बाहर निकल कर खुश होंगे।

12 13 साल के बच्चे को आप हल्की फुल्की Cooking भी सीखा सकते हैं। जैसे चाय काफी बनाना, सैंडविच तैयार करना, ऑमलेट या मैगी बनाना आदि। आप चाहें तो सुबह के वक्त उनके लिए खाना तैयार करके जाएं ताकि वे स्कूल से लौटकर खा सकें।

पिता का साथ है खास

बच्चों की परवरिश में पिता की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होती है। अपने पिता के साथ बच्चे सुरक्षित महसूस करते हैं। पिता को भी अपने बच्चों के साथ बात करना और समय बिताना चाहिए। बच्चे के जीवन में कई क्षण ऐसे भी आते हैं जब उन्हें पिता की आवश्यकता भी होती है। बच्चों के जीवन को सही दिशा देने के लिए एक पिता की जिम्मेदारी बहुत ज्यादा है।

काम से घर आने पर कुछ समय के लिए पिता को बच्चो की Activity में शामिल होना चाहिए। उनकी पसंद नापसंद के बारे में पूछें ताकि उनका अच्छा भविष्य बना सकें। अगर कोई गेम खेल रहे हैं तो उनकी उस game में बच्चों की तरह शामिल हो जाएं और उन्हे उस game के बारे में बताएं।

किसी विषय से संबंधित जानकारी देकर उनकी जिज्ञासा शांत करें। अगर वे आपसे कोई बातें करते हैं तो उन्हें डांट कर चुप करवाने की बजाए आप भी उनकी बातों में मजे ले लेकर बातें करें और उनके साथ बच्चा बन जाएं।

Working parents tips in hindi

  1. माता पिता को अपने बच्चों के के साथ Dinner अवश्य करना चाहिए ताकि अपने बच्चों के साथ शांत बातचीत कर सके और दिन की घटनाओं पर Discussion कर सके।
  2. अगर आपके बच्चे अभी स्कूल जाते हैं तो माता-पिता को उनके साथ Study करने और उनके Homework की जांच करने के लिए समय निकालने की आवश्यकता होती है।
  3. हफ्ते में छुट्टी के दौरान आपको परिवार के साथ मिलकर कुछ करना चाहिए। एक साथ खरीददारी करने से लेकर खेल गतिविधियों से लेकर चिड़िया घरों, मनोरंजन पार्कों की यात्रा तक विकल्प बहुत विविध है।
  4. माता-पिता को कार्य को बेहतर ढंग से एक दूसरे से Share करना भी महत्वपूर्ण है। इसका मतलब यह है कि महिला को अधिक त्याग करना होगा और पुरुष को अधिक ग्रहण करना होगा।
  5. आपको अगर किसी का Support मिल रहा है तो वह बहुत ही महत्वपूर्ण है। जैसे यदि दादा-दादी, चाचा-चाची यां ग्रैंड पेरेंट्स आपकी मदद की पेशकश करते हैं तो आपको इस स्वीकार करना चाहिए।
  6. अपने बच्चों का पढ़ाई के साथ किसी अन्य चीज में Interest का पता लगाएं और उस Interest में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें। आप चाहें तो बच्चों को कोई खेल खेलने या कोई Musical Instruments सीखने के लिए प्रोत्साहित करें। इससे उनके Skill में विकास होगा और आपको इस दौरान काम करने और अपने लिए समय निकालने का अवसर मिलता है।
  7. आप पड़ोस के अन्य कामकाजी माता-पिता के साथ टीम बनाएं और दोपहर और छुट्टी में बारी-बारी से बच्चों की देखभाल करें।
  8. अपने बच्चों की Daily Routine नियमित हो यह सुनिश्चित करें। उदाहरण के लिए अपने बच्चों को हर शाम ठीक समय पर सुलाएं और सुबह स्कूल जाने से पहले ठीक समय पर उठने की आदत डालें। यह संरचना और स्पष्ट नियम बनाते हैं जो चर्चाओं तर्कों को रोक सकता है।
  9. बच्चों की देखभाल और कामकाज के चक्कर में Parents को खुद को नहीं भूलना चाहिए। भले ही काम और परिवार के बीच संतुलन बनाने में बच्चे पहले स्थान पर हों। आपको भी हर हफ्ते अपने लिए कुछ न कुछ करना चाहिए। खेल खेलने के लिए दोस्तों से मिले या शांति से Book पढ़ने के लिए कुछ समय निकाले। Couple के रूप में समय बिताना भी महत्वपूर्ण है। साथ में Dinner या Movie देखने जाए या साल में एक बार Wellness Weakened पर जाएं।